हाल ही में 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे बॉलीवुड स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अब अपनी पसर्नल लाइफ के बाद प्रोफेशनल लाइफ पर भी फोकस कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस अपनी आने वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग के सिलसिले में बाहर जा रही हैं। आलिया शादी के बाद पहली बार बाहर निकली हैं। ऐसे में एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। आलिया के साथ इस फिल्म में उनके नजर आने वाले अभिनेता रणवीर सिंह भी शूटिंग में लिए जाएंगे।
दरअसल,जहां शादी होते ही रणबीर कपूर फिर से काम पर वापस लौट गए, तो वहीं अब उनकी दुल्हनिया आलिया भट्ट ने भी काम पर वापसी कर ली है। हाल ही में एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर देखी गईं। शादी के बाद पहली बार बाहर आईं एक्ट्रेस की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं आलिया भट्ट इस दौरान बेहद सिंपल लुक में दिखाई दीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने गुलाबी और सफेद रंग का सूट पहना हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने नो मेकअप लुक के साथ छोटे से ईयरिंग्स कैरी किए थे, जो उनके इस सिंपल लुक में चार चांद लगा रहा था ।
इसके अलावा इस दौरान उनके हाथों में उनकी सगाई अंगूठी और मेहंदी भी दिखाई दे रही थी। हालांकि, अब आलिया के हाथों में लगी रणबीर के नाम की मेहंदी का रंग हल्का नजर आया। एयरपोर्ट पर पैपराजी को देख आलिया ने हाथ हिलाते हुए मीडिया का भी अभिनंदन की किया। गौरतलब है कि अभिनेता रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल को एक निजी समारोह में एक-दूसरे के साथ शादी रचाई थी। कपूर परिवार के घर ‘ वास्तु’ में हुई शादी में परिवार के सदस्यों के अलावा कुछ खास दोस्त भी शामिल हुए थे। शादी के बाद कपल ने घर पर ही इंडस्ट्री के अपने दोस्तों के लिए एक छोटी सी रिसेप्शन पार्टी भी आयोजित की थी|
Date:18 April 2022
Penned by Reeta joshi