उत्तराखंड में लगातार मोसम करवट बदलता दिख रहा है ,इसी को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान जारी किया गया है की उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश के साथ तेज गर्जना और बिजली चमक सकती है।
साथ ही आपको बता दें की उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आज (रविवार) तेज गर्जना के साथ बिजली चमकने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश के साथ तेज गर्जना और बिजली चमक सकती है।