अब बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने होंगे अक्षय-कार्तिक?

By New31 Uttarakhand

बता दें की अभिनेता अक्षय कुमार ने शुक्रवार को फिल्म ‘हाउसफुल 5’ का एलान किया। तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित यह फिल्म अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। इसे साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस करेंगे। ‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी की पांचवीं किश्त की रिलीज का एलान फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म के जरिए कार्तिक आर्यन और अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने हो सकते हैं।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘हाउसफुल 5’ की भिड़ंत बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन की ‘भूल भूलैया 3’ से होगी। दरअसल, दोनों ही फिल्में दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही हैं। कार्तिक आर्यन की फिल्म का एलान काफी पहले ही कर दिया गया था।

वहीं, अक्षय कुमार की फिल्म का एलान शुक्रवार को किया गया है। अब देखना यह होगा कि मेकर्स इस क्लैश को रोकने के लिए रिलीज डेट में कुछ बदलाव करते हैं या नहीं।अगर दोनों सितारों की फिल्में एक समय पर ही रिलीज होती हैं तो यह क्लैश भी काफी मजेदार होने वाला है। बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूल भुलैया’ के सीक्वल में कार्तिक आर्यन ही नजर आए थे और यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। वहीं, ‘हाउसफुल 5’ में भी कार्तिक के नाम की चर्चा चल रही थी। हालांकि, कल हुए एलान के बाद साफ हो गया है कि कार्तिक ‘हाउसफुल 5’ सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। मगर, इस बात की चर्चा जरूर है कि अक्षय और कार्तिक अपनी-अपनी फिल्मों के जरिए आमने-सामने हो सकते हैं।बता दें कि ‘हाउसफुल’ भारतीय सिनेमा में की पहली ऐसी फ्रेंचाइजी है, जिसकी पांच फिल्में बन चुकी हैं। ‘हाउसफुल 5’ में अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख भी नजर आने वाले हैं। रितेश और अक्षय हाउसफुल की पिछली फ्रेंचाइजी में भी साथ नजर आ चुके हैं। अब तक इन दो स्टारकास्ट का खुलासा हुआ है अभी आगे और सितारों के बारे में जानकारी आना बाकी है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.