AI फेक वीडियो को लेकर राजधानी में हुआ हंगामा, कांग्रेस ने खोला मोर्चा

By New31 Uttarakhand

देहरादून में कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक कथित फेक वीडियो को लेकर फिर से मोर्चा खोल दिया है। 26 फरवरी को कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम के वीडियो को गलत तरीके से एडिट कर फेसबुक पर प्रसारित किए जाने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में कांग्रेस नेता एसपी सिटी से मिलने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायती ज्ञापन सौंपा।

पार्टी का कहना है कि यह वीडियो जानबूझकर तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है ताकि भ्रम फैलाया जा सके। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने आरोप लगाया कि ‘वसूली अभियान मोर्चा’ नाम के एक फेसबुक पेज द्वारा पहले भी एआई तकनीक का इस्तेमाल कर कांग्रेस नेताओं के फर्जी वीडियो प्रसारित किए गए थे, जिसकी शिकायत पहले भी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई न होने से ऐसे लोगों के हौसले बढ़े हैं और अब होली मिलन कार्यक्रम के वीडियो को भी गलत मंशा से एडिट कर वायरल किया जा रहा है, जिससे एक महिला की छवि धूमिल करने की कोशिश हुई है।

दरअसल एआई तकनीक और डिजिटल प्लेटफॉर्म का गलत इस्तेमाल लोकतंत्र और समाज दोनों के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। फेक वीडियो और मॉर्फ्ड कंटेंट के जरिए न केवल राजनीतिक माहौल खराब किया जा रहा है, बल्कि किसी भी व्यक्ति की छवि को कुछ ही मिनटों में नुकसान पहुंचाया जा सकता है। पार्टी ने पुलिस से अपील की है कि ऐसे मामलों में सख्त साइबर जांच की जाए, ताकि फर्जी वीडियो बनाने और फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई हो सके और भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.