उत्तरकाशी पुरोला की घटना के बाद चेकिंग अभियान हुआ तेज, जानिए लव जिहाद पर क्या बोले सीएम

By New31 Uttarakhand

बता दें की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में लव जिहाद और लैंड जिहाद बढ़ाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। प्रदेश में जनसंख्या अनियंत्रण की स्थिति देखने को मिल रही है। राज्य में संदिग्ध लोग हैं जो यहां की शांति को भंग कर रहे हैं। साथ ही उनके क्राइम रिकॉर्ड की जानकारी नहीं है, इसलिए पुलिस को चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाने के लिए कहा गया है।मुख्यमंत्री धामी दो दिवसीय दौरे पर उत्तरकाशी पहुंचे। यहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी के मैदान में सरकारी स्टॉल का निरीक्षण किया। सीएम धामी ने उत्तरकाशी को विभिन्न योजनाओं की सौगात दी।

वहीं मिली जानकारी के मुताबिक 136.99 करोड़ की लागत की सड़क, शिक्षा, पेयजल आदि की 54 योजनाओं का लोकार्पण और 210.11 करोड़ की लागत की 56 योजनाओं का शिलान्यास किया। इसमें कंसेण गांव में हेलीपैड निर्माण का शिलान्यास महत्वपूर्ण है। इससे जनपद को पर्यटन सहित आपातकालीन स्थिति में मदद मिलेगी।जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड आज अग्रणी प्रदेशों की पंक्ति में खड़ा होने जा रहा है। हमने भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी को मिटाने के लिए सभी कार्यालयों में 1064 नंबर का बोर्ड लगाने के आदेश दे दिए हैं।

साथ ही इससे कोई भी शिकायत करेगा उस पर कार्यवाही की जाएगी। सीएम ने कहा प्रदेश में अतिक्रमण के खिलाफ भी सख्त कार्यवाही की जा रही है। जल्द ही टिहरी लेक डेवलपमेंट योजना धरातल पर उतरेगी। सीएम ने मिलेट योजना का भी शुभारंभ किया। कहा कि प्रदेश में बागवानी को बढ़ाने के लिए वह एप्पल व किवी मिशन चलाया जा रहा है। इस दौरान जिले की तीन विधानसभाओं के विधायकों ने अपना मांगपत्र मुख्यमंत्री के सामने रखा।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.