भीमताल में एक साथ तीन बाघ दिखाई देने के बाद से ग्रामीणों में फैली दहशत, जानिए पूरी खबर

By New31 Uttarakhand

बता दें की नौकुचियाताल के चनौती गांव में एक साथ तीन बाघ दिखाई देने के बाद से ग्रामीणों, महिलाओं और स्कूली बच्चों में दहशत है। वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी और जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया ने मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत से बाघ दिखाई देने के बाद प्राथमिक विद्यालय खड़की के स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर विद्यालय को बंद रखने की मांग की थी।

वहीं शुक्रवार को सीईओ केएस रावत ने शनिवार को प्राथमिक विद्यालय को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही विद्यालय में तैनात शिक्षिका को नौकुचियाताल के स्कूल में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार रात ग्रामीणों ने वनकर्मियों के साथ जंगल में दो बाघ एक साथ घूमते हुए देखे। वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि पूर्व में तीन बाघ दिखाई देने के बाद से 20 कर्मचारियों की सुबह और रात के समय गश्त कराई जा रही है और 15 कैमरे लगाए गए हैं। कैमरों से बाघों की मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है।

साथ ही आपको बता दें की स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ बैठक कर लोगों से घर से अकेले बाहर नहीं निकलने की अपील की जा रही है। जिपं सदस्य अनिल चनौतिया ने कहा कि बाघ के दिखाई देने के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल है। इस दौरान वन दरोगा किशन भगत आदि मौजूद रहे।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.