उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के बाद आज से मतदाता सूची में पात्र लोगों के नाम दोबारा जोड़ने का अभियान शुरू हो गया है। SIR प्रक्रिया के दौरान प्रदेश में 4 लाख 34 हजार 620 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए, जबकि 17 लाख 5 हजार से ज्यादा नाम हटाए गए। अब चुनाव विभाग की ओर से हटाए गए नामों का घर-घर जाकर सत्यापन कराया जाएगा।
बूथ लेवल ऑफिसर यानी BLO संबंधित लोगों से संपर्क कर जानकारी और जरूरी दस्तावेज जुटाएंगे। अगर सत्यापन में कोई व्यक्ति पात्र पाया जाता है और उसका नाम गलती से मतदाता सूची से हट गया है, तो Form-6 के जरिए उसका नाम दोबारा जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक इस अभियान का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता मताधिकार से वंचित न रहे। वहीं SIR के बाद अब दोबारा नाम जोड़ने की प्रक्रिया शुरू होने से आने वाले दिनों में मतदाता सूची में बदलाव भी देखने को मिल सकता है।