अधीर रंजन के बाद उदित राज ने किया महामहिम का अपमान, भड़की भाजपा ने किया पलटवार

By New31 Uttarakhand

कांग्रेस नेता उदित राज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर ‘चमचागिरी’ में लिप्त होने का आरोप लगाया है। उदित राज के इस बयान के बाद भाजपा नेता संबित पात्रा ने भी पलटवार किया है।
अधीर रंजन के बाद अब कांग्रेस नेता उदित राज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी कर विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने मुर्मू पर कई आरोप लगाए हैं। उदित राज की इस टिप्पणी के बाद भाजपा नेता संबित पात्रा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि उदित राज ने जिस तरह के शब्दों का प्रयोग किया वह चिंताजनक है। कांग्रेस के पहले नेता ने ऐसा नहीं किया है बल्कि इससे पहले भी कई नेता कर चुके हैं।

ये है उदित राज का विवादित ट्वीट-
कांग्रेस नेता उदित राज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर विवादित ट्वीट किया है और कहा है कि ऐसी राष्ट्रपति किसी देश को ना मिले। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘द्रौपदी मुर्मू जी जैसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले। चमचागिरी की भी हद है। कहती हैं 70% लोग गुजरात का नमक खाते हैं। खुद नमक खाकर जिंदगी जिएं तो पता लगेगा।

संबित पात्रा ने किया पलटवार –
भाजपा नेता संबित पात्रा ने उदित राज पर पलटवार करते हुए कहा कि जिस प्रकार का शब्द उन्होंने राष्ट्रपति जी के लिए प्रयोग किया है वो चिंताजनक है,ये कोई पहली बार कांग्रेस ने इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग राष्ट्रपति जी के लिए नहीं किया है। इससे पहले अधीर रंजन चौधरी जी ने भी किया। वो भी हमने सुना है।

PENNDE BY- NISHI BHATIA
DATE- 06 OCTOBER 2022

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.