अपने स्टाइल के साथ अपनी आवाज के जादू से लोगों का दिल जीत लेने वालीं बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर अब मिसेज कनिका गौतम बन गईं हैं | उन्होंने 20 मई यानी शुक्रवार को NRI बिजनेसमैन गौतम के साथ 7 फेरे लेकर उन्हें अपना जीवनसाथी बना लिया है | कनिका की ये दूसरी शादी है, शादी सभी रस्मों को लंदन में ही दोनों परिवारों ने पूरा किया | कनिका कपूर की हल्दी और मेहंदी की तस्वीरों के बाद ‘बेबी डॉल’ सिंगर की शादी की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं |
कनिका कपूर ने NRI बिजनेसमैन गौतम का हाथ थामकर अपनी दूसरी पारी शुरू की है | दोनों दूल्हा-दुल्हन बने काफी खूबसूरत लग रहे थे |शादी की जो तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं, उसमें दोनों के बीच की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है |
तलाक के 10 साल बाद की दूसरी शादी
आपको बता दें कि कनिका ने पहली शादी NRI Raj Chandok से शादी की थी | लेकिन साल 2012 में दोनों अलग हो गए | इस शादी से उनके तीन बच्चे हैं | तलाक के बाद उन्होंने म्यूजिक से दिल लगाया और उससे अपनी करियर बनाया | तलाक के 10 साल बाद एक बार फिर कनिका, गौतम के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं |
शादी के लिए चुना खास आउटफिट
अपने खास दिन के लिए कनिका ने लाइट पिंक कलर का खूबसूरत लहंगा चुना, जिसमें वह कमाल की लगीं | सिंगर के लहंगे पर सफेद कढ़ाई का वर्क किया हुआ था | उन्होंने अपना लुक भारी ज्वैलरी और मेकअप से पूरा किया | वहीं दूल्हे राजा की बात करें तो गौतम लाइट पिंक कलर की शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे थे | उन्होंने मैचिंग पगड़ी पहनी है और गले में डार्क कलर की माला पहनी थी |
सोशल मीडिया पर मिल रही है बधाई
कनिका के इस नए सफर के लिए फैंस उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं | सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, फैंस उन पेज पर दोनों को नई के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं | सिंगर मनमीत सिंह भी कनिका का शादी में शरीख हुए उन्होंने एक तस्वीर शेयर कर उन्हें आगे के खूबसूरत जिंदगी की बधाई दी है |
Date : 21-May-2022
Penned by Reeta Joshi
