आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर 8 की जंग जारी है। आपको बता दे 23 जून यानी की आज किंग्सटाउन के अर्नोस वेल ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच मैच खेला गया। वही इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने अपना ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हराया दिया। जबकि मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 149 रन बनाने थे, लेकिन उसकी पूरी टीम 19.5 ओवर्स में 127 रनों पर ही सिमट गई। दरअसल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अफगानिस्तान की इंटरनेशनल क्रिकेट में यह पहली जीत थी इसीलिए ये मैच काफी दिलचस्प रहा। वही बात करे अफगानिस्तान की जीत के हीरो कि तो वो गुलबदीन नायब रहे, जिन्होंने चार विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका दिया। साथ ही अफगानिस्तान ने इसके साथ ही पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला ले लिया। पिछले साल वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान की टीम जीत की ओर बढ़ रही थी। लेकिन ग्लेन मैक्सवेल ने ऐतिहासिक दोहरा शतक जड़कर अफगानिस्तान से मैच का रुख ही बदल दिया।
अब इस मैच में भी ग्लेन मैक्सवेल ने अफगानिस्तान से मैच छीनने की कोशिश की, लेकिन गुलबदीन ने ऐन मौके पर उनका विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर ढकेल दिया। दरअसल मैक्सवेल ने 41 गेंदों पर 59 रन बनाए, जिसमें छह चौके और तीन छक्के लगाए। वही इसके अलावा मार्कस स्टोइनिस (11) और मिचेल मार्श (12) ही दोहरे अंकों तक पहुंच सके। साथ ही गुलबदीन नायब ने जहां चार विकेट लिए, तो वहीं नवीन उल हक ने तीन खिलाड़ियों को आउट किया। इसके अलावा अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी और राशिद खान को एक-एक विकेट मिला। अफगानिस्तान की जीत के साथ ग्रुप-1 का समीकरण दिलचस्प हो गया है। भारत दो मैचों में दो जीत के साथ पहले नंबर पर है। अब भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होना है। उस मैच में यदि ऑस्ट्रेलिया हारता है तो उसकी मुश्किलें बढ़ सकती है। ऐसे में अफगानिस्तान के लिए बेहतरीन मौका ये ही है की वह बांग्लादेश को हरा दे, और सुपर 8 में पहुंच जाए। तो वही दूसरी तरफ भारत का भी सेमीफाइनल बर्थ अभी पूरी तरह कन्फर्म नहीं है दरअसल उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत हासिल करनी ही होगी।