उम्मीद से कम रही सलमान खान के फिल्म की एडवांस बुकिंग, फैंस कराएंगे भाईजान की नैया पार!

By New31 Uttarakhand

सलमान खान चार साल बाद पर्दे पर बतौर लीड एक्टर अपनी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से दस्तक देने वाले हैं…बता दें कि सलमान की अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान बुधवार दोपहर साढ़े तीन बजे तक तीन राष्ट्रीय मल्टीप्लेक्स में 23000 टिकट बेचने में सफल रही है।

वहीं सैकनिक डॉट कॉम के मुताबिक फिल्म की टोटल ग्रॉस बुकिंग एक से दो करोड़ के बीच में रहने की उम्मीद है। बुक किए गए कुल टिकट 50 हजार से 1 लाख के बीच रह सकते हैं…कुछ लोग इसे धीमी शुरुआत कह रहे हैं, हालांकि ट्रेंड एनालिस्ट का कहा है कि इसका सीधा सा मतलब है कि सलमान स्टारर बंपर ओपनिंग पाने के लिए टिकट खिड़की पर उमड़ी भीड़ पर निर्भर होगी।

फैंस लगाएंगे बेड़ा पार!

ई-टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, भूल भुलैया 2 और आरआरआर जैसी हिट फिल्मों के साथ तुलना करें तो भाईजान की एडवांस बुकिंग उनके बराबर ही है। यह संख्या तू झूठी मैं मक्कार, लाल सिंह चड्ढा और विक्रम वेधा जैसी फिल्मों के बराबर है। तो वहीं भोला, शमशेरा, भेड़िया और सम्राट पृथ्वीराज जैसी हालिया रिलीज फिल्मों की तुलना में प्री-बुकिंग का रुझान बेहतर दिख रहा है। इन सबका सीधा सा मतलब है कि फिल्म को औसत शुरुआत मिलने की उम्मीद है.

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.