Adipurush Premier: भगवान राम की यशगाथा के प्रीमियर का दिन बदला, दोनों शो हाउसफुल, बंद हुई टिकटों की बिक्री

By New31 Uttarakhand

बता दें की भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म का तमगा पा चुकी प्रभास और कृति सैनन अभिनीत फिल्म ‘आदिपुरुष’ के प्रीमियर अब पहले की घोषणा के मुताबिक 13 जून को नहीं होगा। इस फिल्म को बनाने वाली कंपनी टी सीरीज ने पिछले महीने ‘आदिपुरुष’ के प्रीमियर की तारीख का ऐलान किया था। लेकिन, ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में प्रस्तावित इस प्रीमियर की तारीख दो दिन आगे खिसक गई है और दिलचस्प बात ये है कि इस बदली हुई तारीख पर भी प्रीमियर के दोनों शोज की सारी टिकटें अभी से बिक चुकी हैं।करीब 70 देशों में एक साथ अलग अलग भाषाओं में रिलीज होने जा रही फिल्म ‘आदिपुरुष’ भारतीय सिनेमा की पहली ऐसी फिल्म भी बनने जा रही है जिसे भारतीय भाषाओं और अंग्रेजी के अलावा अलग अलग देशों की स्थानीय भाषाओं में भी डब करके एक साथ रिलीज किया जा रहा है। भारत में ये फिल्म 16 जून को हिंदी और तेलुगु के साथ तमिल, मलयालम और कन्नड़ में भी रिलीज करने की घोषणा पहले ही हो चुकी है। कोशिश ये भी की जा रही है कि इसे कुछ अन्य भारतीय भाषाओं में भी रिलीज किया जा सके।ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में फिल्म का हिंदी संस्करण अंग्रेजी सबटायटल्स के साथ रिलीज किया जाएगा।

वहीं फेस्टिवल की वेबसाइट पर इसे एक बड़ी उपलब्धि बताया गया है और इस वेबसाइट को देखने से ये भी पता चला कि फिल्म का प्रीमियर अब वहां 13 जून की बजाय 15 जून की रात को होगा। इसके अलावा फिल्म का एक और शो इस फेस्टिवल के दौरान 17 जून को भी प्रस्तावित है। टी सीरीज की तरफ से फिल्म ‘आदिपुरुष’ का प्रीमियर ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में 13 जून को करने की घोषणा 18 अप्रैल को की गई थी। लेकिन, फिर ये भी खबर आई कि ये प्रीमियर रद्द कर दिया गया है।साथ ही राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता निर्देशक और निर्माता ओम राउत की पिछली फिल्म ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ की लोकप्रियता के चलते उनकी अगली फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर उनके प्रशंसकों के साथ साथ राम कथा मे रुचि रखने वालों में भी काफी उत्सुकता है। बीते साल फिल्म का टीजर अयोध्या में एक भव्य समारोह के साथ रिलीज किया गया था लेकिन सोशल मीडिया पर इसके बुरी तरह ट्रोल होने के बाद फिल्म की रिलीज आगे खिसका दी गई थी। तब करीब 500 करोड़ रुपये में बनी फिल्म पर जानकारी के मुताबिक 100 करोड़ रुपये और खर्च किए गए और इसके बाद बनी फिल्म का ट्रेलर को अभी हाल ही में रिलीज किया गया है जिसकी अधिकतर लोगों ने प्रशंसा ही की है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.