Adipurush Motion Poster-Teaser Out: सीता नवमी पर ‘आदिपुरुष’ का नया मोशन पोस्टर रिलीज, शानदार है 41 सेकंड का वीडियो

By New31 Uttarakhand

Adipurush Motion Poster-Teaser Out: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म आदिपुरुष आने वाली है, जिसको लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं और बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं।

इस बीच मेकर्स ने सीता नवमी के मौके पर फिल्म का नया मोशन पोस्टर और ऑडियो टीजर रिलीज किया है, जिसमें कृति सेनन सीता के किरदार में नजर आ रही है। फिल्म आदिपुरुष का ये नया मोशन पोस्टर और टीजर बहुत शानदार है और फैंस को बहुत पसंद भी आ रहा है।

कृति सेनन ने लिखा- सीता राम चरित अति पावन

एक्ट्रेस कृति सेनन ने इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि- सीता राम चरित अति पावन’। वहीं, इस नए मोशन पोस्टर पर फैंस भी जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि ओम राउत फिल्म ‘आदिपुरुष’ का डायरेक्शन कर रहे हैं। वहीं इस फिल्म में प्रभास, कृति सेनन, सनी सिंह, सैफ अली खान सहित कई कलाकार अहम रोल निभा रहे हैं। इस फिल्म का लोगों को बहुत बेसब्री से इंतजार है और ये फिल्म बहुत जल्द 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.