इतने दिनों में आदिपुरुष ने कमा लिए इतने रुपये, शाहरुख खान की पठान का रिकॉर्ड

By New31 Uttarakhand

बता दें की जब शाहरुख खान की पठान साल 2023 की शुरुआत में रिलीज हुई तो इसने अपनी कमाई से फैंस को हैरान कर दिया था. लेकिन प्रभास की आदिपुरुष की कमाई तो शाहरुख खान की पठान से भी तेज नजर आ रही है. भारत में तो विरोध के बाद भी इस फिल्म को अच्छा कलेक्शन मिल रहा है और विदेशों में भी फिल्म बढ़िया कमाई कर रही है. आइये जानते हैं रिलीज के पहले वीकेंड में आदिपुरुष ने कितने की कमाई की.ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म ने रिलीज के दो दिनों में ही 250 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली थी.

वहीं अब फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े सामने आ गए हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन भारत में 64 करोड़ की कमाई की है. ये कलेक्शन अलग-अलग भाषाओं का है. इस लिहाज से फिल्म का तीन दिनों का कलेक्शन 300 करोड़ के पार पहुंच चुका है जबकी अभी तीसरे दिन के ओवरसीज कलेक्शन के आंकड़े सामने नहीं आए हैं.ऐसे में देखा जाए तो रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी तक फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है लेकिन अभी तीसरे दिन के आंकड़ों में और इजाफा देखने को मिलेगा. फिल्म ने इसी के साथ भारत में 3 दिन के कलेक्शन के मामले में पठान को पिछाड़ दिया है. पठान ने रिलीज के शुरुआती तीन दिनों में 57 करोड़, 70 करोड़ और 39 करोड़ कमाए थे. वहीं आदिपुरुष की बात करें तो फिल्म ने रिलीज के तीन दिनों में 86.75 करोड़, 65.25 करोड़ और 64 करोड़ कमा लिए है.

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.