बता दें की पौड़ी जिले की यमकेश्वर विधानसभा के द्वारीखाल ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पल्ला हतनुड़ से एक ह्रदय विदारक घटना सामने आई है यहां रविवार को प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी की मन की बात के 100 वें एपिसोड को देखने अपने स्कूल जा रही एक बच्ची को रास्ते मे आवारा साँड ने कुचलकर मार डाला वही इस घटना से पूरे द्वारिखाल क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है .
प्राप्त जानकारी के अनुसार पल्ला हतनुड गाँव की कक्षा 5 में पढ़ने वाली एक बच्ची जो कि प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100 वें संस्करण को सुनने गाँव के ही राजकीय प्राथमिक विद्यालय हथनुड को खुशी-खुशी घर से निकली थी, बीच रास्ते में ही एक आवारा साँड ने उसे बेरहमी से मार डाला। बालिका का नाम आहिना बानो बताया जा रहा है, वहीं इस घटना के बाद से बच्ची की माँ का रो-रो कर बुरा हाल है, बता दें की छात्रा के पिता का कुछ वर्ष पूर्व ही इंतकाल हो गया था और 4 बालिकाओं की भरण-पोषण की जिम्मेदारी अब बेटियो की मां के कंधों पर आ गई थी, शाहिदन बेगम मजदूरी कर चारों बालिकाओं का भरण पोषण कर थी .
वहीं ग्राम प्रधान रोशन सिंह रावत ने बताया कि उनके द्वारा प्रशासन को इस संबंध में अवगत करा दिया गया था, वहीं द्वारीखाल प्रधान संगठन के अध्यक्ष अर्जुन रावत ने सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार से पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद करने का आग्रह किया है जबकि पौड़ी पहुँचे काँग्रेस के वरिष्ठ रणनीतिकार -नेता डॉ प्रेम बहुखंड़ी ने पीएम मोदी की मन की बात को रविवार की छुट्टी के दिन जबरदस्ती बच्चों को सुनवाने और उसका प्रमाण प्रस्तुत करने को ग़ैरकानूनी और अलोकतांत्रिक करार देते हुये पीएम मोदी को कटघरे में खड़ा किया और स्थानीय महिला विधायक रेणु बिष्ट की महिलाओं के प्रति संवेदनहीन होने की भी कड़ी आलोचना की है.