प्रयागराज महाकुंभ मेले में मौनी अमावस्या पर मची भगदड़, तस्वीरें आयी सामने

By New31 Uttarakhand

प्रयागराज महाकुंभ में देर रात मौनी अमावस्या पर श्रद्धालु की भारी भीड़ उमड़ने से त्रिवेणी पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. जिसमे कुछ महिलाएं दम घुटने से घायल हो गईं और कई लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है. आपको बता दे त्रिवेणी की तस्वीरें और वीडियो में महिलाओं की चप्पलें और सामान बिखरा हुआ नजर आ रहा है. दरअसल बुधवार मौनी अमावस्या के मौके पर संगम तट पर भगदड़ मच गई। हादसे में कई श्रद्धालुओं की मौत हो जाने की बात सामने आ रही है। बचाव कार्य के लिए एंबुलेंस की 40 से अधिक गाड़ियां मरीजों को अस्पताल पहुंचा रही हैं। वही मिली जानकारी के अनुसार सुबह साढ़े सात बजे तक SRN अस्पताल स्थित मोर्चरी में 31 लाशें पहुंच गई थीं, लेकिन प्रशासन की ओर से मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

मौनी अमावस्या स्नान के दौरान संगम नोज घाट पर भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हुआ है। साथ ही 200 से अधिक श्रद्धालुओं का उपचार चल रहा है। हालांकि परिजनों की चीख पुकार से संगम से लेकर महाकुंभ के केंद्रीय चिकित्सालय तक कोहराम मचा हुआ है। साथ ही एंबुलेंस के सायरन पूरी रात संगम तट पर गूंजते रहे। दरअसल अचानक बिगड़े हालात को संभालते हुए मेला प्रशासन ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर घायल महिलाओं को अस्पताल तक पहुंचाया. वही यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हालात पर नजर बनाए हुए हैं. पीएम मोदी ने भी उन्हें फोन कर घटना की जानकारी ली है. बता दे मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं की क्षमता से ज्यादा भीड़ उमड़ने से 13 अखाड़ों ने एहतियातन अपना अमृत स्नान टाल दिया है. हालांकि आम श्रद्धालुओं का संगम पर स्नान जारी है. मौनी अमावस्या के पुण्य स्नान के प्रयागराज में रेकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं. आठ से दस करोड़ श्रद्धालुओं के आज प्रयागराज पहुंचने का अनुमान है.

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.