रामनगर में सड़क दुर्घटना में हुई एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

By New31 Uttarakhand

रामनगर में रविवार की देर रात रामनगर काशीपुर मार्ग पर कार और बाइक की हुई भिड़ंत में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए दुर्घटना में घायल हुए एक बाइक सवार युवक की जहां एक और दर्दनाक मौत हो गई तो वही दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया आपको बता दें कि ग्राम पीरुमदारा निवासी विनोद मेहरा अपने दोस्त ग्राम बसई निवासी कौशिक बनोला के साथ अपनी बाइक से रामनगर किसी काम से आ रहे थे बताया जाता है कि इसी बीच रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप किसी अज्ञात कार चालक ने बाइक पर टक्कर मार दी जिसमें दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया बताया जाता है कि काशीपुर के एक निजी चिकित्सालय में विनोद मेहरा की मौत हो गई जबकि घायल कौशिक बनोला का उपचार चल रहा है घटना के बाद मृतक के परिजनों में जहां एक और कोहराम मचा है तो वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की करवाई शुरू कर दी है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.