यहां नदी के उफान में बह गई 13 साल की मासूम बच्ची

By New31 Uttarakhand

बता दें की बरसात के मौसम में उत्तराखंड में नदियों के उफान में बह कर इस साल कई लोग जान गवा चुके हैं देवप्रयाग ब्लॉक की ग्राम पंचायत नगर स्थित भागीरथी घाट में भी एक और ऐसे ही दुखद हादसा हो गया।जहां 13 साल की मासूम बालिका नदी की तेज धारा में बह गई। पुलिस बालिका की तलाश में भागीरथी नदी में सर्च अभियान चला रही है। ग्राम प्रधान नगर सुनील ने बताया कि भागीरथी पुल के नीचे किनारे गांव की कुछ लड़कियां पानी पीने गई थी।

वहीं बारिश से उफान में बह रही भागीरथी की एक तेज लहर आई जिसमें बड़ी लड़कियां तो किसी तरह निकल गई, मगर 13 साल की अर्चना पुत्री मदनलाल नदी के तेज बहाव में बह गई। बता दें की जूनियर हाई स्कूल में आठवीं की छात्रा अर्चना के बहने की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया घटना की जानकारी मिलते ही बालिका के पिता चंडीगढ़ में कार्यरत मदनलाल जी घर पहुंच गए इस बीच पुलिस भागीरथी में सर्च अभियान चला रही है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.