आ रहा है ‘पठान’… क्या इन उम्मीदों पर खरा उतरेगा ट्रेलर?

By New31 Uttarakhand

Pathaan Trailer: शाहरुख खान की कमबैक फिल्म ‘पठान’ का ट्रेलर बस कुछ ही देर में आने वाला है. लंबे समय बाद स्क्रीन पर हीरो बनकर लौट रहे शाहरुख का इंतजार तो फैन्स को है ही… साथ ही ‘पठान’ के ट्रेलर से दमदार सस्पेंस की भी उम्मीद है.

पठान’ के टीजर में शाहरुख को धमाकेदार एक्शन अवतार में देखने के बाद तो फैन्स के लिए फिल्म का इंतजार करना ही भारी सा होने लगा. फिल्म से दो गाने भी आ चुके हैं जिनमें शाहरुख और ‘पठान’ की एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के स्टाइलिश अवतार काफी पसंद किए गए. इस बीच गानों पर हुए विवाद के बाद ‘पठान’ के लिए हाइप और बढ़ता ही जा रहा है. टीजर में शाहरुख के किरदार और कहानी की एक झलक देखने के बाद से ही फिल्म फैन्स टकटकी लगाए ‘पठान’ के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं. 

Yt

आखिरकार आज वो दिन आ गया है जब ‘पठान’ का ट्रेलर आने वाला है. इतना तय है कि सोशल मीडिया पर आते ही ट्रेलर छा जाने वाला है. बस थोड़ी ही देर में ‘पठान’ का ट्रेलर आ जाएगा. जनता की नजरें ट्रेलर के लिए टकटकी लगाए बैठी हैं. ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या ट्रेलर फिल्म फैन्स की उम्मीदों पर खरा उतरता है या नहीं.

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.