हल्द्वानी में खुलेआम शराब पीने वाले शराबियों और अपने दुकानों में शराब पिलाने वाले दुकानदारों को सबक सिखाने के लिए पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया। बता दे की ऑपरेशन इवनिंग स्ट्रोम के तहत सीओ भवाली और सीओ लालकुआं के नेतृत्व में टीमें बनाकर मुखानी क्षेत्र कालाढूंगी रोड हल्द्वानी बाजार क्षेत्र में ताबड़तोड़ चेकिंग की गई।
बता दे की इस ऑपरेशन इवनिंग स्ट्रोम के तहत सीओ भवाली और सीओ लालकुआं के नेतृत्व में टीमें बनाकर मुखानी क्षेत्र कालाढूंगी रोड हल्द्वानी बाजार क्षेत्र में ताबड़तोड़ चेकिंग की गई। इस दौरान अवैध रूप से अपने संस्थानों में शराब पिलाते हुए कई लोग पकड़े गए, और साथ ही कई शराबी भी मिले ।.

वहीं पुलिस ने सभी का चालान किया और दुकान स्वामियों को चेतावनी भी दी है। वहीं एसपी सिटी हरबंस सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान 50 लोगों का चालान किया गया है ,और एसपी सिटी ने कहा है कि शहर को नशा मुक्त करने और बेहतर माहौल बनाने के लिए लोगों से भी अपील की जा रही है, कि सार्वजनिक स्थलों पर या खुले में शराब ना पिए।

क्योंकि अक्सर इस तरह की घटनाओं से हुड़दंग भी होता है, लिहाजा लोगों को ऐसी चीजों से बचना चाहिए, वही पुलिस आगे भी अपनी ओर से इस अभियान को लगातार जारी रखेगी ।