Himachal Cabinet: हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में 7 विधायक बने मंत्री, विक्रमादित्य सिंह को भी मिली जगह

By New31 Uttarakhand

हिमाचल प्रदेश में आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है..बता दें कि प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज राजधानी शिमला में स्थित राजभवन में मंत्रियों को शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल में 7 मंत्रियों को शामिल किया गया है। डॉ धनी राम शांडिल, चंदर कुमार, हर्षवर्धन चौहान, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह और विक्रमादित्य सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

जानकारी के अनुसार मंत्रिमंडल गठन होने से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने छह विधायकों को मुख्य संसदीय सचिव नियुक्त किया है। मुख्य संसदीय सचिव बनने वालों में दून विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक बने राम कुमार, अर्की विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक चुने गए संजय अवस्थी, पालमपुर विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक बने आशीष बुटेल, आशीष बुटेल के अलावा कुल्लू सदर विधानसभा क्षेत्र से सुंदर सिंह ठाकुर, मोहनलाल ब्राक्टा, किशोरी लाल के नाम शामिल हैं।

YOUTUBE

ये हैं टीम सुक्खू के मंत्री

  1. सोलन सीट से धनीराम शांडिल
  2. ज्वाली सीट से चन्द्र कुमार
  3. शीलाई सीट से हर्ष वर्धन चौहान
  4. किन्नौर सीट से जगत सिंह नेगी
  5. जुब्बल-कोटखाई सीट से रोहित ठाकुर
  6. कसुमपटी सीट से अनिरुद्ध सिंह
  7. शिमला ग्रामीण सीट से विक्रमादित्य सिंह
Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.