हल्द्वानी में घरों को तोड़ने के मामले में आज होगी सुनवाई ,कांग्रेसी नेताओं ने दिल्ली में डाला अपना डेरा

By New31 Uttarakhand

हल्द्वानी के बनभूलपुरा मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। इस दौरान उत्तराखंड कांग्रेस के शीर्ष नेता सुप्रीम कोर्ट में मौजूद रहेंगे ,वहीं बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, कांग्रेस विधायक दल के उपनेता भुवन कापड़ी, हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश, उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप,और विजय सारस्वत दिल्ली पहुंचे, इस दौरान शीर्ष नेताओं ने उत्तराखंड सदन में बृहस्पतिवार को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई पर व्यापक चर्चा की है,वहीं अब देखना ये होगा की सुप्रीम कोर्ट किसके हक में फैसला करता है .

बता दे की उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि इस मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान खुर्शीद और अन्य वकीलों का दल बनभूलपुरा से बेदखल किए जा रहे लोगों के पक्ष में पैरवी करेगा। वहीं अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस हल्द्वानी के 50 हजार लोगों की छत को बचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

वहीं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने पक्ष को उच्च न्यायालय में कमजोर तरह से रखा जिस वजह से यह फैसला आया है और साथ ही कहा कि सरकार को मानवता के नाते एक प्रतिनिधिमंडल बनभूलपुरा भेजना चाहिए था। वहीं हल्द्वानी में भाजपा के सांसद, विधायक और मंत्री आते रहते हैं ,लेकिन कोई भी प्रभावित लोगों से मिलने नहीं गया जबकि यह मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है।

YOUTUBE

Date : 05.01.2023

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.