भारत जोड़ना है तो कांग्रेस पीओके तक ले जाकर दिखाए अपनी यात्रा, उमा भारती ने राहुल गांधी को दी चुनौती

By New31 Uttarakhand

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नेता उमा भारती इन दिनों अपने बयानों से चर्चा में हैं. हर दिन वह कुछ ऐसा बोल देती हैं कि उस पर विवाद खड़ा हो जाता है. अब उमा भारती ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के बहाने राहुल गांधी पर तंज कसा है,

उमा भारती ने कहा है कि राहुल गांधी को अपनी यह यात्रा पाक अधिकृत कश्मीर यानी पीओके तक भी ले जानी चाहिए और पीओके को भारत से जोड़कर ही वापस लौटना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि जब तक पीओके भारत से जुड़ न जाए तब तक राहुल गांधी वहीं रहें, बिना जोड़े न लौटें.

‘पीओके को भारत से जोड़ना जरूरी’

उमा भारती ने आगे कहा, “अब अगर राहुल गांधी सीरियस हैं कि भारत जोड़ो, तो एक चीज जोड़ना बहुत जरूरी है. वह है पीओके. मैं राहुल गांधी को संदेशा भेजती हूं कि भारत जोड़ने में एक चीज अभी शेष है, वह पीओके है. कृपया इस यात्रा को वहां तक ले जाइए और उसको जोड़कर ही वापस लौटिएगा, नहीं तो मत लौटिएगा. न जोड़ पाएं तो उधर ही रहिएगा.

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.