Ranbir Kapoor Animal: हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार रणबीर कपूर की बहुचर्चित फिल्म ‘एनिमल’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो गया है… ‘एनिमल’ के इस फर्स्ट लुक पोस्टर की रिलीज डेट का एलान 30 दिसंबर को ही कर दिया गया था. ऐसे में न्यू ईयर की आधी रात पर ‘एनिमल’ का दमदार फर्स्ट लुक पोस्टर फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाने के लिए आ गया है. ‘एनिमल’ के इस पोस्टर में रणबीर कपूर काफी खूंखार अंदाज में दिख रहे हैं.

वही बात करें बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं, एक्टर ने जबसे आलिया से शादी की है, और ये कपल एक बेटी के माता-पिता बने है, तभी से फैंस को राहा की पहली झलक देखने का इंतजार है.
नए साल के मौके पर रणबीर के फैंस के लिए ये किसी सरप्राइज से कम नहीं है. शेयर किए गए पोस्टर में पहली बार रणबीर का ऐसा लुक देखने को मिल रहा है.साथ ही एक्टर खतरनाक, खौफनाक और खूंखार अंदाज में नजर आ रहे हैं. पोस्टर में रणबीर खून में लिपटे हुए दिखाई दे रहे हैं. उनके हाथ में एक हथौड़ी भी है, जो खून में लतपथ है. इसके अलावा अपने फुल स्वैग के साथ एक्टर सिगरेट जलाते हुए भी नजर आ रहे हैं

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 News31 Uttarakhand व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।
👉 News31 Uttarakhand यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।
👉 News31 Uttarakhand फेसबुक पेज़ को लाइक करें।