अतिक्रमण क्षेत्र में रेलवे ने ड्रोन से किया सर्वे ,दो दिन में प्रशासन को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

By New31 Uttarakhand

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रेलवे के अधिकारियों ने पुरे रेलवे अतिक्रमण क्षेत्र का ड्रोन के माध्यम से सर्वे किया है। बता दे की ड्रोन सर्वे में प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।और मात्र दो दिन के अंदर रेलवे ड्रोन के पूरे फोटोग्राफ और रिपोर्ट प्रशासन को सौंप देगा.

.बता दे की बनभूलपुरा क्षेत्र में ड्रोन उड़ाया गया है और पूरे क्षेत्र की वीडियो रिकार्डिंग की गई है। और ड्रोन के जरिये यह देखा गया कि कहां तक अतिक्रमण टूटना है, इसके दायरे में कितने भवन कच्चे है, कितने भवन पक्के हैं,और कितनी झोपड़ियां है। दो दिन में इसकी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी जाएगी।

.इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, बनभूलपुरा एसओ नीरज भाकुनी और रेलवे अधिकारी भी वहा मौजूद रहे..वहीं अतिक्रमण हटाने के दौरान अस्पताल की आवश्यकता पड़ सकती है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन अस्थायी अस्पताल बनाने पर भी विचार कर रहा है। सूत्रों के अनुसार, बनभूलपुरा में अतिक्रमण की जद में आ रहे दो इंटर कालेजों को अस्थायी अस्पताल बनाया जा सकता है।और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद इन्हें तोड़ दिया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –

👉 News31 Uttarakhand व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।

👉 News31 Uttarakhand  यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

👉 News31 Uttarakhand  फेसबुक पेज़ को लाइक करें।

👉 News31 Uttarakhand  इन्स्टाग्राम पर फॉलो करें।

👉 News31 Uttarakhand   ट्विटर पर फॉलो करें ।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.