प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा का 100 साल की उम्र में निधन, अहमदाबाद के अस्पताल में ली अंतिम सांस

By New31 Uttarakhand

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा अपने अंतिम सफर पर हैं…जी हां हीरा बा का आज 100 साल की उम्र में निधन हो गया…आपको बता दें कि हीरा बा ने अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में सुबह 3.30 बजे अंतिम सांस ली. हीरा बा को मंगलवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

इसके बाद पीएम मोदी अहमदाबाद पहुंचे. उन्होंने छोटे भाई पंकज मोदी के घर पहुंचकर मां को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद हीरा बा की अंतिम यात्रा शुरू हुई. पीएम मोदी और उनके भाइयों ने मां हीरा बा को कंधा दिया. बता दें कि इसके बाद पीएम मोदी मां के पार्थिव शरीर के साथ एंबुलेंस में बैठकर गांधीनगर सेक्टर 30 के श्मशान में पहुंचे. यहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

YOUTUBE

हीरा बा के परिवार ने की भावुक अपील 

बता दें कि हीरा बा के परिवार ने सभी से भावुक अपील की है…वही परिवार की ओर से कहा गया है कि हम इस कठिन समय में उनकी प्रार्थनाओं के लिए सभी को धन्यवाद देते हैं… सभी से हमारा विनम्र अनुरोध है कि दिवंगत आत्मा को अपने विचारों में रखें और अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को जारी रखें यही हीरा बा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –

👉 News31 Uttarakhand व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।

👉 News31 Uttarakhand  यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

👉 News31 Uttarakhand  फेसबुक पेज़ को लाइक करें।

👉 News31 Uttarakhand  इन्स्टाग्राम पर फॉलो करें।

👉 News31 Uttarakhand   ट्विटर पर फॉलो करें ।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.