उत्तर प्रदेश की तरह उत्तराखंड सरकार ने भी धार्मिक आयोजनों को लेकर अपनी सख्ती साफ कर दी है और धार्मिक जुलूस को लेकर भी अपना कड़ा रुख अपना लिया है | अब उत्तराखंड में बिना इजाजत के धार्मिक जुलूस और शोभायात्रा नहीं निकाली जा सकेगी | इस नियम का पालन नहीं करने वालों पर भी मुकदमा दर्ज किया जायेगा | दरअसल देश में बीते कई दिनो से धार्मिक समारोहों में बढ़ रही लड़ाई को लेकर यह फैसला लिया गया है |
दरअसल देश में कई जगहों पर बीते दिनों काफी लड़ाई देखने को मिली | वहीं हाल ही में हरिद्वार में हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर निकले जुलूस में भी हंगामा हुआ था | ऐसे में अब उत्तराखंड सरकार ने फैसला लिया है कि प्रदेश में अब धार्मिक परिसरों से बाहर धार्मिक जुलूस समारोह के लिए प्रशासन से अनुमति लेनी पड़ेगी. जिसमें आयोजन की जगह, मार्ग और भाग लेने वालों की संख्या का विवरण तक बताना पड़ेगा | आपको बता दे कि बीते दिन सीएम धामी ने कहा था कि उत्तराखंड शांत प्रदेश है और यहां की शांति को भंग नहीं होने दिया जाएगा | इसके साथ ही जिलों के DM और SSP को भी इस सम्बन्ध में निर्देश दिए हैं |
Date: 20-अप्रैल-2022
Edited by News 31 Uttrakhand team