IPL 2022 के 30वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाईट राईडर्स के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला | वहीं इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाईट राईडर्स को 7 रनों से मात दी | राजस्थान की इस जीत में स्पिनर युजवेंद्र चहल चमके जिन्होंने सीजन की पहली हैट्रिक लेने के साथ अपने करियर का पहला 5 विकेट हॉल लिया | वहीं राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जोस बटलर के 103 रनों के दम पर 217 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था | जिसके सामने केकेआर 210 रनों पर सिमट गई | कोलकाता के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने 85 रनों की पारी खेली | लेकिन वह टीम को जीत नही दिला पाए|
मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर राजस्थान को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया | वहीं राजस्थान ने जोस बटलर के 103 के शानदार शतक की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 217 रन बनाए | जिससे कोलकाता को जीत के लिए 218 रन का लक्ष्य मिला | वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता को पहला झटका शुरुआती गेंद पर सुनील नरेन को शिमरोन हेटमायर के रन आउट करने पर लगा | जिसके बाद आरोन फिंच और कप्तान श्रेयस अय्यर ने दूसरे विकेट के लिए 107 रन की शानदार साझेदारी की वहीं फिंच ने चौके के साथ 25 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया | इसके साथ ही राजस्थान के जोस बटलर ने टीम को तेज शुरुआत दी और उन्होंने 9.3 ओवर में ही 97 रन जड़े | बता दें कि IPL के इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने अभी तक 6 में से 4 मुकाबले जीते हैं | वहीं टीम फिलहाल 8 अंकों के साथ POINT TABLE दूसरे नंबर पर है |
IPL में इस बार सभी टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलर ही है | वहीं रोमांचक मुक़ाबलों से भरे हुए इस सीजन में देखना दिलचस्प होगा की | कौन सी टीम इंडियन प्रीमियर लीग के इस कप को अपने नाम करने में कामयाब रहती है | बहरहाल आज का मुक़ाबला Lucknow super giants और Royal challengers Bangalore के बीच DY PATIL स्टेडियम में शाम 7.30 पर खेला जायेगा |
Date : 19 April 2022
Penned by Reeta joshi