Pushpa 2- में होगा डबल धमाका! अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएंगे एक और सुपर स्टार

By New31 Uttarakhand

अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ (Pushpa) ने बीते साल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था…. पैन इंडिया रिलीज हुई इस फिल्म ने पूरे देश के सिनेदर्शकों को दीवाना बना डाला. फिल्म के गाने, डायलॉग्स अब लोगों के बीच छाए हुए हैं. इसी बीच फैंस की भारी डिमांड के बाद मेकर्स अब पुष्पा 2 पर लगातार काम कर रहे हैं.

आपको बता दें कि पुष्पा 2 का ऐलान हो चुका है. जिसके चलते फैंस की एक्साइटिडमेट का लेवल काफी हाई हो गया है. इसी बीच फिल्म से जुड़ी एक और ताजा जानकारी सामने आ रही हैं. बता दें कि पुष्पा 2 में डबल धमाका होने जा रहा है. फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ साउथ के सुपरस्टार राम चरण भी नजर आने वाले हैं. मेकर्स फिल्म के दूसरे पार्ट की तैयारियों में जुटे हुए हैं.

फिल्मी पर्दे पर साउथ सिनेमा के दो बड़े सितारे एक साथ पैन इंडिया फिल्म ‘पुष्पा 2’ में दर्शकों का जरूर ध्यान खींचेंगे ये तो तय बात है. बता दें, राम चरण ने इस साल रिलीज हुई फिल्म ‘आरआरआर’ से जमकर सुर्खियां बटोरी है. एक्टर इस फिल्म के बाद से पैन इंडिया स्टार बन गए हैं और ‘पुष्पा’ एक्टर अल्लू अर्जुन और ‘आरआरआर’ फेस रामचरण को एक साथ देखना का मतलब सोने पर सुहागा है.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –

👉 News31 Uttarakhand व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।

👉 News31 Uttarakhand  यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

👉 News31 Uttarakhand  फेसबुक पेज़ को लाइक करें।

👉 News31 Uttarakhand  इन्स्टाग्राम पर फॉलो करें।

👉 News31 Uttarakhand   ट्विटर पर फॉलो करें ।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.