Chandramukhi 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं…. एक्ट्रेस अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. कंगना हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय सभी के सामने रखती हैं. अब इसी बीच एक बार फिर से बॉलीवुड की क्वीन चर्चा का हिस्सा बनी हैं. एक्ट्रेस की नई फिल्म की अनाउंसमेंट की गई है..
कंगना रनौत अपनी नई फिल्म चंद्रमुखी 2 लेकर आ रही हैं. लायका प्रोडक्शन हाउस ने इस फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है. प्रोडक्शन हाउस ने कंगना की एक तस्वीर शेयर करते हुए फिल्म में उनका वेलकम किया है. साल 2005 में रिलीज हुई रजनीकांत की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘चंद्रमुखी’ बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी. चंद्रमुखी 2 इसी फिल्म का सीक्वल है.
आपको बता दें कि कंगना रनौत के साथ इस फिल्म में राघव लॉरेंस भी अहम किरदार में नजर आएंगे. एक्ट्रेस के किरदार की बात करें तो मिली जानकारी के अनुसार कंगना एक डांसर की भूमिका में नजर आएंगी और वह राजा के दरबार में अपने नृत्य की कला पेश करती हैं. फिलहाल मेकर्स ने बस फिल्म का ऐलान किया है. हालांकि इसकी रिलीज डेट अभी तक सामने नहीं आई है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 News31 Uttarakhand व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।
👉 News31 Uttarakhand यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।
👉 News31 Uttarakhand फेसबुक पेज़ को लाइक करें।