एक्ट्रेस काजोल की फिल्म ‘सलाम वेंकी’ आज यानी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म में काजोल साथ आमिर खान और विशाल जेठवा है. विशाल, काजोल के बेटे के किरदार में नजर आ रहे हैं. फिल्म को रेवती ने डायरेक्ट किया है…मां-बेटे की इस कहानी को देखकर हर किसी की आंखों में आंसू आ रहे हैं.
वही सलाम वेंकी के रिलीज होते ही फिल्म के मेकर्स को बड़ा झटका लग गया है. रिलीज के कुछ घंटों बाद ही ये फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है. लोग इस पाइरेटिड साइट्स से एचडी में डाउनलोड करके देख रहे हैं. जिसकी वजह से इसके कलेक्शन पर असर पड़ेगा.
रिपोर्ट्स के मुताबिक सलाम वेंकी कई पाइरेटिड साइट्स पर एचडी में मिल रही है. जिसे लोग डाउनलोड करके देख रहे हैं. बता दें, ये पहली बार नहीं है जब कोई फिल्म रिलीज होने के बाद ऑनलाइन लीक हो गई है. इससे पहले दृश्यम, फ्रेडी और कई फिल्मों को इसका सामना करना पड़ा है. पाइरेटिड साइट्स पर फिल्में रिलीज के कुछ घंटों बाद ही एचडी में मिलने लगती हैं.
वही रिपोर्ट्स के मुताबिक सलाम वेंकी ने पहले दिन महज 60 लाख का बिजनेस किया है. सलाम वेंकी की बात करें तो इसमें एक मां के चैंलेज दिखाए गए हैं. फिल्म में काजोल और विशाल के साथ राहुल बोस, राजीव खंडेलवाल, प्रकाश राज और अहाना कुमरा अहम किरदार निभाते नजर आए हैं. साथ ही आमिर खान का कैमियो है जो उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 News31 Uttarakhand व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।
👉 News31 Uttarakhand यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।
👉 News31 Uttarakhand फेसबुक पेज़ को लाइक करें।