कशीपुर में लम्बे समय से देह व्यपार की शिकायतें मिल रही थी। जिसके मद्देनज़र पुलिस ने देर शाम स्पा सेन्टरो पर छापेमरी की तो पुलिस को देह व्यापार से सम्बन्धित कोई भी मामला नही मिला। हालाकिं पुलिस को शिकायत मिली थी कि काशीपुर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार किया जा रहा है।
काशीपुर कोतवाली पुलिस ने देर शाम स्पा सेन्टरो पर छापेमरी की। इस दौरान रेलवे फ़ाटक के पास बने प्रिया मॉल में स्थित स्पा सेन्टर पर पुलिस ने जांच की तो पुलिस को देह व्यापार से सम्बन्धित कोई मामला नही मिला । आपको बता दें कि काशीपुर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार की शिकायतें लगातार आती रहीं हैं, कि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यपार किया जा रहा है और स्पा सेन्टरो और होटलो मे बाहर से आने वाली युवतियों से स्पा सेन्टरो की आड में देह व्यापार कराया जाता है।
दरअसल पिछले दिनो उत्तराखंड मे कई जगह स्पा सेन्टरो की आड मे देह व्यापार के मामले पकड़े गए हैं। इस दौरान जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजु नाथ टी सी द्वारा पुलिस को स्पा सेन्टरो पर चल रहे देह व्यापार करने वालो पर नजर बनाए रखने को कहा गया है। इसी अभियान के तहत कटोरातल चोकी प्रभारी नवीन बुधानी, एसआई सन्तोष देवरानी ने पुलिस टीम के साथ स्पा सेन्टरो पर चेकिन्ग अभियान चलाया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 News31 Uttarakhand व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।
👉 News31 Uttarakhand यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।
👉 News31 Uttarakhand फेसबुक पेज़ को लाइक करें।