MCD चुनाव में हुई आप की जीत, अब दिल्ली में पहली बार होगी AAP की ‘डबल इंजन’ सरकार

By New31 Uttarakhand

दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने अपनी जीत दर्ज की है, वहीं इसी के साथ ही 15 साल से एमसीडी की सत्ता में काबिज बीजेपी को बाहर का रास्ता देखना पड़ है, वहीं सभी 250 सीटों पर नतीजे घोषित किए जा चुके हैं, जिसमें से आम आदमी पार्टी 134, बीजेपी 104, कांग्रेस 9 और अन्य के खाते में 3 सीटें आई हैं.

.वहीं आप मुख्यालय में जीत के बाद पहुंचे सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली की जनता ने 15 साल की भ्रष्ट भाजपा सरकार को हटा कर केजरीवाल के नेतृत्व में आप की सराकार बनाने के लिए बहुमत दिया है, जिसके लिए जनता का बहुत बहुत धन्यवाद, सीएम केजरीवाल ने कहा की ये हमारे लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, दिल्ली के लोगों ने मुझे दिल्ली की सफाई, भ्रष्टाचार को दूर करने, पार्क को ठीक करने के साथ कई सारी जिम्मेदारियां दी हैं. और मैं दिन रात मेहनत करके ये कोशिश करूंगा कि आपके इस भरोसे को कायम रखूं और पूरा करू, वहीं मैं दिल्ली के लोगों को बहुत बधाई देना चाहता हूं.

.वहीं दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा है कि दिल्ली एमसीडी में आम आदमी पार्टी पर भरोसा करने के जनता का दिल से आभार, और इससे पहले सिसोदिया ने ट्वीट किया था कि दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे नेगेटिव पार्टी को हराकर दिल्ली की जनता ने कट्टर ईमानदार और काम करने वाले @ArvindKejriwal जी को जिताया है. हमारे लिए ये सिर्फ़ जीत नहीं बड़ी ज़िम्मेदारी है.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –

👉 News31 Uttarakhand व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।

👉 News31 Uttarakhand  यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

👉 News31 Uttarakhand  फेसबुक पेज़ को लाइक करें।

👉 News31 Uttarakhand  इन्स्टाग्राम पर फॉलो करें।

👉 News31 Uttarakhand   ट्विटर पर फॉलो करें ।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.