बता दे की अभिनेता विद्युत जामवाल वैसे तो अपना जन्मदिन 10 दिसंबर को मानते हैं, लेकिन इस बार मंगलवार की शाम को ही उन्होंने अपना प्री बर्थडे मुंबई में अपने प्रशंसकों के साथ मना लिया। वहीं अपने प्री बर्थडे के अवसर पर विद्युत जामवाल ने बताया है कि उनका एक फैंस पानीपत से मुंबई उनको जन्मदिन की बधाई देने के लिए साइकिल से निकला।लेकिन उन्होंने अपने उस फैन को रोकने की कोशिश की पर तब तक उनका ये फैन पानीपत से 250 किलोमीटर आगे निकल चुका था।
वहीं इस शानदार मौके पर विद्युत ने सभी से दिन का कुछ समय अपने लिए निकालने की अपील की ,और कहा कि अच्छी सेहत ही अच्छी सोच और अच्छे काम के लिए प्रेरित करती है।वहीं मुंबई में जुहू इलाके के एक रेस्तरां में विद्युत जामवाल ने अपने प्रशंसकों के लिए अपने प्री बर्थडे का आयोजन किया और वहां पानीपत से 1600 किलोमीटर साइकिल चलाकर आया उनका फैन करन भी पंहुचा। बता दे की विद्युत जामवाल के कुछ ऐसे भी प्रशंसक पहुंचे जिन्होंने विद्युत जामवाल के नाम का टैटू बनवाया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 News31 Uttarakhand व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।
👉 News31 Uttarakhand यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।
👉 News31 Uttarakhand फेसबुक पेज़ को लाइक करें।