आरआरआर ने मचाई हॉलीवुड में भी जमकर धूम, खास अवॉर्ड के लिए बेस्ट पिक्चर की कैटिगरी में हुई नॉमिनेट

By New31 Uttarakhand

आर आर आर ये एक ऐसी फिल्म हैं जिसने लोगों के दिलों में अपनी बहतरीन छाप छोड़ी हैं, वहीं मल्टी स्टारर इस फिल्म का रिलीज होने से पहले लोगों को इसका बेसबरी से इंतजार था।और रिलीज होने के बाद इस फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए । और आकंड़ों के मुताबिक फिल्म ने केवल हिंदी पट्टी में ही 273 करोड़ का बिजनेस किया था और अब ये फिल्म विदेश में भी अपना डंका बजा रही हैं।

साउथ सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘आरआरआर’ का डंका विदेश में भी बज रहा है। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी यह फिल्म देश में धमाल मचाने के बाद विदेशी सरजमीं पर देश का नाम रोशन कर रही है। दरअसल, हाल ही में हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन ने साल 2022 के मिडसीजन अवॉर्ड्स की नामांकन सूची की घोषणा की। और दिलचस्प बात यह है कि इस लिस्ट में कई बड़ी हॉलीवुड फिल्मों के बीच भारत की ‘आरआरआर’ फिल्म भी जगह बनाने में कामयाब रही है।

वहीं यह जानकारी खुद ‘आरआरआर’ की टीम ने अपने ट्वीटर हैंडल से दी है।और इस ट्विटर हैंडल ने हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन की पोस्ट को रीट्वीट करते हुए लिखा, की ‘आरआरआर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के साथ नामांकित देखकर खुशी हुई। हालांकि’ हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन मुख्य रूप से कैलिफोर्निया में स्थित क्रिटिक्स का एसोसिएशन है,वहीं आकंड़ों के मुताबिक फिल्म ने केवल हिंदी पट्टी में 273 करोड़ का बिजनेस किया था। इसके अलावा पूरे देश में इस फिल्म ने 772.1 करोड़ का कलेक्शन किया था। और इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 1100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।वहीं अब मेवरिक और एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट जैसी कई फिल्मों के साथ ही आर आर आर का नाम भी 2022 के मिडसीजन अवॉर्ड्स की नामांकन सूची में मौजूद है जो हमारे देश के लिए गर्व की बात है ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –

👉 News31 Uttarakhand व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।

👉 News31 Uttarakhand  यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

👉 News31 Uttarakhand  फेसबुक पेज़ को लाइक करें।

👉 News31 Uttarakhand  इन्स्टाग्राम पर फॉलो करें।

👉 News31 Uttarakhand   ट्विटर पर फॉलो करें ।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.