बॉलीवुड में इन सितारों ने फ्लॉप फिल्म से की थी अपने करियर की शुरुआत

By New31 Uttarakhand

वैसे तो बॉलीवुड में बहुत से सितारे हैं ,जिनके लाखों की संख्या में फैंस हैं। वहीं इन कलाकारों की फिल्मों का उनके प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार भी रहता है। और यही वजह है कि इन स्टार्स की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई करती हैं। लेकिन इनमें से कई ऐसे सितारे भी हैं जिन्हें डेब्यू फिल्म में सफलता हासिल नहीं हो सकी , लेकिन मौजूदा समय में वो फिल्म इंडस्ट्री पर राज करते हैं।

सबसे पहले बात करते है सलमान खान की बता दे की बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक सलमान खान भी हैं। उनकी हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आसानी से 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेती है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि सलमान की डेब्यू फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी।और इस फिल्म का नाम ‘बीवी हो तो ऐसी’ था। वहीं दर्शकों को यह फिल्म बिलकुल भी पसंद नहीं आई थी।

वहीं बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इस समय इंडस्ट्री के सबसे मशरूफ कलाकार हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में देकर सुपरस्टार का मुकाम हासिल किया है। लेकिन फिल्मों में उनकी शुरुआत भी फीकी रही थी। अक्षय ने ‘सौगंध’ में काम किया था, जो की बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।

.अब अगर बात करे अमिताभ बच्चन की तो उन्हें बॉलीवुड का शहंशाह कहा जाता है। उन्होंने अपने 50 साल से अधिक के करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। और आज भी अमिताभ बच्चन एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय हैं ,और लगातार हिट फिल्में दे रहे हैं।लेकिन शुरुआत में वह इंडस्ट्री में फ्लॉप साबित हुए थे। उनकी फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ लोगों ने नापसंद कर दी थी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –

👉 News31 Uttarakhand व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।

👉 News31 Uttarakhand  यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

👉 News31 Uttarakhand  फेसबुक पेज़ को लाइक करें।

👉 News31 Uttarakhand  इन्स्टाग्राम पर फॉलो करें।

👉 News31 Uttarakhand   ट्विटर पर फॉलो करें ।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.