बता दे की बॉलीवुड अभिनेता फरदीन खान पिछले कई वर्षों से फिल्मी पर्दे पर नजर नही आ रहे थे। लेकिन अब 12 साल बाद फिर से वह बड़े पर्दे पर कदम रखने जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक पिछले साल रितेश देशमुख के साथ एक फिल्म में फरदीन के कमबैक की घोषणा की गई थी। वहीं पहले जहां फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी थी, तो अब खबर है कि यह सीधे ओटीटी पर आएगी। और इस फिल्म को संजय गुप्ता और भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं।
.वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फरदीन खान कूकी गुलाटी की फिल्म विस्फोट से दोबारा बॉलीवुड में अपने कदम रखने वाले हैं। और संजय गुप्ता द्वारा निर्मित इस फिल्म की पिछले साल ही सितंबर में सिनेमाघरों में रिलीज करने की घोषणा की गई थी। लेकिन हाल ही में संजय गुप्ता ने बताया कि फरदीन खान की कमबैक फिल्म सिनेमाघरों में नहीं अब सीधे ओटीटी पर स्ट्रीम करेगी। वहीं एक इंटरव्यू में संजय गुप्ता ने बताया कि बॉक्स ऑफिस की परिस्थितियों के कारण 2023 में फिल्म को सीधे ओटीटी पर ही रिलीज करने का फैसला किया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 News31 Uttarakhand व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।
👉 News31 Uttarakhand यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।
👉 News31 Uttarakhand फेसबुक पेज़ को लाइक करें।