Bhediya Box Office Collection Day 1 : वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म भेड़िया सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है…जी हां लंबे समय से इस फिल्म का फैंस के बीच बज़ बना हुआ था…वहीं फिल्म का जबसे ट्रेलर सामने आया है, तभी से तमाम दर्शकों के बीच फिल्म देखने का खासा उत्साह देखने मिला है…साथ ही अब यह फिल्म रिलीज हो गई तब लोगों का इस फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है…. वहीं फिल्म की रिलीज के बाद हर किसी का ध्यान इसके ओपनिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर रहता है.
बॉक्स ऑफिस पर भेड़िया का फर्स्ट डे कलेक्शन
आपको बता दें कि फिल्म ‘भेड़िया’ के टीजर और ट्रेलर को तो ऑडियंस ने काफी पसंद किया था और गाने भी इस फिल्म के सुपरहिट रहे थे. इसका निर्देशन ‘स्त्री’ जैसी कॉमेडी हॉरर फिल्म बनाने वाले अमर कौशिक ने किया है…. जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया था….. वहीं लगभग 60-70 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का फर्स्ट डे कलेक्शन भी सामने आ गया है…जानकारी के अनुसार शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक… फिल्म ने पहले दिन 7 करोड़ के आसपास कमाई की है. देखा जाए तो बजट के हिसाब से फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन ठीक ठाक है.
वहीं आपको बताते चलें कि …यह फिल्म ऐसे समय में रिलीज हुई है जब अजय देवगन की दृश्यम 2 पहले से बॉक्स ऑफिस पर धाक जमाए हुए है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 News31 Uttarakhand व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।
👉 News31 Uttarakhand यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।
👉 News31 Uttarakhand फेसबुक पेज़ को लाइक करें।