रीवा की राजकुमारी अभिनेत्री मोहिना सिंह के घर गूंजी किलकारी गूंजी है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। महाराज की छोटी बहू मोहिना सिंह रीवा रियासत के महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी हैं। 120 साल बाद रीवा रियासत की किसी बेटी को संतान प्राप्ति हुई है। मोहिना सिंह ने मुंबई के एक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। पुत्र रत्न की प्राप्ति होने पर सतपाल महाराज के घर में खुशी का माहौल है। मोहिना रीवा की राजकुमारी होने के साथ ही एक अभिनेत्री और बेहरतीन डांसर भी हैं। वह टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभिनय भी कर चुकी हैं। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के पुत्र सुयश रावत और रीवा राजघराने की बेटी मोहिना सिंह का विवाह 2019 में हुआ था. अब उनको बेटा हुआ है |
अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान मोहिना ने कई वीडियो और तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की। वह एक बेहतरीन कोरियोग्राफर भी है। प्रेग्नेंसी के दौरान भी उन्होंने अपने कई डांस वीडियो इंस्ट्राग्राम पर शेयर किए। शादी से पहले वह मुंबई में रह रही थी। डीआईडी जैसे फेमस शो का भी वह हिस्सा रह चुकी है। शादी के बाद वह देहरादून में बस गई। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के कनिष्ठ पुत्र सुयश रावत को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। रीवा रियासत की बेटी और सतपाल महाराज की छोटी बहु मोहिना सिंह के मां बनने से दोनों परिवारों में खुशी का माहौल है।
टीवी सीरियल ये “रिश्ता क्या कहलाता है” की अभिनेत्री रही रीवा रियासत के महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी मोहिना सिंह के मां बनने पर लम्बे अंतराल लगभग 120 वर्षों के बाद ऐसा अवसर आया है कि जब रीवा रियासत की किसी बेटी को संतान प्राप्ति हुई है। इससे पूर्व रीवा रियासत के महाराजा गुलाब सिंह की बहन की शादी बीकानेर के महाराजा शादूल सिंह से हुई जो कि रीवा राजघराने की पहली लड़की थी। उन्होने दो पुत्रों को जन्म दिया जिनमें बीकानेर के महाराजा पदम श्री एवं ओलंपिक शूटर डॉक्टर करण सिंह और महाराज अमर सिंह थे।
Date : 16-April-2022
Penned by Reeta joshi