First Review: वरुण धवन और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘भेड़िया’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर को भी ऑडियंस ने काफी पसंद किया है. मच अवेटेड फिल्म ‘भेड़िया’ का फर्स्ट रिव्यू भी सामने आ गया है.
भेड़िया’ का फर्स्ट रिव्यू आया सामने

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 2’ छाई हुई है… फिल्म की ऑडियंस और क्रिटिक्स ने काफी तारीफ की है. फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं और ‘दृश्यम 2’जमकर क्लेक्शन कर रही है. इन सबके बीच 25 नवंबर को वरुण धवन और कृति सेनन की ‘भेड़िया’ भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल माचने आ रही है…. ऐसे में दोनो फिल्मों में जबरदस्त टक्कर होगी. वहीं इस बीच ओवसीज सेंसर बोर्ड मेंबर उमैर संधू ने फिल्म का फर्स्ट रिव्यू दिया है. उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर फिल्म को 5 में 3.5 रेटिंग दी है
वहीं इस फिल्म के बारे में बताते हुए उमैर संधू ने लिखा ‘फिल्म में हॉरर और कॉमेडी का गजब का कॉम्बिनेशन देखने को मिलने वाला है, जो लोगों को काफी एंटरटेन करेगा।’ इस रिव्यू के सामने आने के बाद इस फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस काफी खुश नजर आ रहे है।