देहरादून बन जाएगा NCR से ज्यादा मूल्यवान, सीएस ने की अंतरराष्ट्रीय स्तर की टाउनशिप बनाने की वकालत

By New31 Uttarakhand

चिंतन शिविर में मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने कहा कि देहरादून राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली का एक तरह से पार्ट बनने जा रहा है। एक्सप्रेस हाईवे बन जाने के बाद दिल्ली से दून की दूरी महज ढाई घंटे रह जाएगी। इतने समय में लोग दिल्ली में ही सफर करते हैं। जिस तरह से दिल्ली में प्रदूषण बढ़ रहा है, लोग वहां नहीं रहना चाहते।

इस लिहाज देहरादून और ज्यादा मूल्यवान हो जाएगा। उन्होंने दून में अंतरराष्ट्रीय स्तर की टाउनशिप बनाने की वकालत की। मुख्य सचिव ने कहा कि टाउनशिप बनने पर दिल्ली के वे लोग जो खर्च उठा सकते हैं, वे दून में कमरा ले सकते हैं। आज वर्कफ्राम होम का समय है, लोग दिल्ली से देहरादून रहने के लिए भी आ सकते हैं।

इस महत्व को लोग समझ रहे हैं। विकासकर्ताओं ने देहरादून में भूमि खरीदनी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि ये हमारे लिए बड़ा अवसर है। हमें अपना मास्टर प्लान ठीक करना होगा। यदि दिल्ली के लोग यहां रहने आएंगे तो इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को फायदा होगा। रोजगार के नए अवसर बनेंगे। उन्होंने कहा कि हम इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। आज के समय में दूरी से ज्यादा समय मायने रखता है। दिल्ली से देहरादून का सफर कम समय में होने से वह एक तरह से एनसीआर का हिस्सा बन जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –

👉 News31 Uttarakhand व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।

👉 News31 Uttarakhand  यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

👉 News31 Uttarakhand  फेसबुक पेज़ को लाइक करें।

👉 News31 Uttarakhand  इन्स्टाग्राम पर फॉलो करें।

👉 News31 Uttarakhand   ट्विटर पर फॉलो करें ।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.