क्या ‘दृश्यम 2’ को टक्कर दे पाएगी ‘भेड़िया’? ओपनिंग डे पर हो सकता है कितना कलेक्शन

By New31 Uttarakhand

एक्टर वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म भेड़िया इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के लिए कृति और वरुण जमकर प्रमोशन भी करते नजर आ रहे हैं। ये दोनों ही भेड़िया के प्रमोशन में लगातार बिजी हैं।

वहीं दर्शकों को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि भेड़िया में वरुण धवन ने कुछ अलग ही किरदार निभाया हैं, और कुछ दिन पहले फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया था , जो फैंस को बेहद पसंद आया था।

वहीं अब ये कयास लगाए जा रहे हैं की भेड़िया मूवी की टक्कर अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 से होने वाली है। ऐसे में देखने वाली बात ये होगी कि कॉमेडी फिल्म भेड़िया क्या दृश्यम 2 से मुकाबला कर पाती है या नहीं। वहीं भेड़िया के बजट की अगर बात करें तो इस फिल्म का बजट लगभग 60 करोड़ रुपये के आसपास है और ऐसे में अगर ओपनिंग डे पर फिल्म सात से आठ करोड़ का कलेक्शन करती है तो ये रेस में टिक सकती है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –

👉 News31 Uttarakhand व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।

👉 News31 Uttarakhand  यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

👉 News31 Uttarakhand  फेसबुक पेज़ को लाइक करें।

👉 News31 Uttarakhand  इन्स्टाग्राम पर फॉलो करें।

👉 News31 Uttarakhand   ट्विटर पर फॉलो करें ।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.