उत्तरकाशी – जिले के दोनों धाम में आगामी चारधाम यात्रा सुगम, सुलभ और सुरक्षित सम्पन्न कराने हेतु कवायद शुरू

By New31 Uttarakhand

आगामी चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं एवं मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किए जाने एवं यात्रा को सुगम, सुलभ औऱ सुरक्षित संचालन को लेकर शनिवार को जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों, स्थानीय लोगों एवं होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं यात्रा से जुड़े अधिकारियों के साथ यमुनोत्री पैदल मार्ग सहित जानकीचट्टी व यमुनोत्री धाम में आधारभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने एवं सफाई व्यवस्था समेत अन्य निर्माणाधीन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया

वहीं जिलाधिकारी ने जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम तक पैदल मार्ग को सुगम और सुरक्षित बनाने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दे दिए हैं….साथ ही उन्होंने भैरव मंदिर से आगे पैदल मार्ग पर पहाड़ी से आ रहे प्राकृतिक झरने के पास शेल्टर निर्माण करने के निर्देश भी दिए हैं. ताकि यात्रा के दौरान यात्रियों को आवागमन में कोई असुविधा न हो..

आपको बता दें कि जिलाधिकारी ने यमुनोत्री धाम में चारधाम यात्रा से जुड़े अधिकारियों और मंदिर समिति के पदाधिकारियों साथ बैठक कर आगामी चारधाम यात्रा के सफल संचालन के लिए सभी अधिकारीयों के साथ मुलाकत की हैं, वहीं जिलाधिकारी ने यमुनोत्री धाम में पुल मरम्मत कार्य, मंदिर परिसर के पास क्षतिग्रस्त टाइल्स ठीक करने,रैलिंग कार्य,टीन शैड,गर्म कुंड के पास चेंजिंग रूम,वस्त्रदान व्यवस्था को दुरुस्त करने, स्नान घाट में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाट को सुगम बनाने,घोड़ा, खच्चर संचालन को लेकर पंजीकरण व्यवस्था करने के साथ ही ठोस व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं….

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –

👉 News31 Uttarakhand व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।

👉 News31 Uttarakhand  यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

👉 News31 Uttarakhand  फेसबुक पेज़ को लाइक करें।

👉 News31 Uttarakhand  इन्स्टाग्राम पर फॉलो करें।

👉 News31 Uttarakhand   ट्विटर पर फॉलो करें ।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.