उत्तराखंड-भाजपा ने की 19 जिला अध्यक्षों की घोषणा, यहां देखें सूची

By New31 Uttarakhand

देहरादून- उत्तराखंड भाजपा से बड़ी खबर पार्टी ने अपने 19 संगठनात्मक जिलों के जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है । नैनीताल जिले से प्रताप बिष्ट को भाजपा जिला अध्यक्ष की कमान सौपी है, लंबे समय से पार्टी के लिए हर मोर्चे पर काम कर रहे थे उनकी निष्ठा और ईमानदारी से खुश होकर पार्टी आलाकमान ने उन्हें नैनीताल जिले का अध्यक्ष बनाया है। पूर्व में भी प्रदीप बिष्ट दो बार इस पद पर रहे अगर इस बार चुने जाते तो उनका तीसरा कार्य काल होता लेकिन BJP ने प्रदीप की जगह प्रताप बिष्ट को लाई है ।

दरसल बीजेपी संगठन अभी से 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट चुका है. पार्टी संगठन को मज़बूत करने के साथ ही ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को सक्रिय पदों से जोड़ने का प्लान बनाया जा रहा है.पहले अध्यक्ष की कमान महेंद्र भट्ट जी को दी गयी नये प्रदेश अध्यक्ष ने पहले संगठन में कई बदलाव कर बड़ा उलटफेर किया, तो अब एक और नयापन लाने की कोशिश में है. असल में अब भाजपा ने संगठन के लिहाज से नये ज़िले बनाने का फैसला किया है. इस तरह से BJP सभी 19 संगठनात्मक जिलों के जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है ।

Uttarakhand BJP: जिला अध्यक्षों के ऐलान में बीजेपी ने हर तरह के जातीय समीकरण साधने की कोशिश की है. 19 जिला अध्यक्षों में जहां 10 राजपूत, दो में पंजाबी, चार में ब्राह्मण, दो बनिया और एक अन्य जाति के व्यक्ति को जिलाध्यक्ष बनाया गया है. एक तरह से बीजेपी ने सभी जातियों के लोगों को जिला अध्यक्षों के स्तर पर प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है.

नए जिला अध्यक्षों के सामने सबसे बड़ी चुनौती सबसे पहले 2023 में आ रहे निकाय चुनाव हैं. इसके बाद इनकी अग्निपरीक्षा 2024 के लोकसभा चुनाव में होगी.

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.