भारत में एक दिन में कोरोना के 1,132 नए ..मामले आने से देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,46,60,579 हो गई है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 14,839 रह गई है…केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण से 14 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,30,500 हो है। इन 14 मरीजों में वे पांच लोग भी शामिल हैं
वही स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है, जबकि संक्रमण से उबरने वालों की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.78 फीसदी हो गई है… बीते 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 361 की कमी दर्ज की गई है।

बता दें कि कोरोना से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,41,15,240 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 219.72 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।