उत्तराखंड : प्रदेश,में दिवाली के 11 दिन बाद लोकपर्व इगास बग्वाल,मनाया जाता है। सरकार का मकसद है कि सभी लोग इस त्योहार को धूमधाम से मनाएं और नई पीढ़ी को भी इस त्योहार से जोड़ें रहें।
उत्तराखंड में 4 नवंबर को लोकपर्व इगास का अवकाश का आदेश जारी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा, के बाद मंगलवार को शासन ने छुट्टी का आदेश जारी कर दिया हैं। बीते दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़वाली बोली में ट्वीट किया था। ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि ‘आवा! हम सब्बि मिलके इगास मनोला, नई पीढ़ी ते अपणी लोक संस्कृति से जुड़ोला।
लोकपर्व इगास हमारु लोक संस्कृति कु प्रतीक छू,ये पर्व तें और खास बनोण का वास्ता ये दिन हमारा राज्य मा छुट्टी रालि, ताकि हम सब्बि ये त्योहार तै अपणा कुटुंब, गौं मा धूमधाम से मने सकू। हमारि नई पीढ़ी भी हमारा पारंपरिक त्यौहारों से जुणि रौ, यु हमारु उद्देश्य छ।अब शासन ने इगास बग्वाल के दिन छुट्टी का आदेश जारी कर दिया है।
सचिव प्रभारी विनोद कुमार सुमन, की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, 4 नवंबर को प्रदेश, के सभी सरकारी, अशासकीय कार्यालयों, शैक्षिक संस्थानों, प्रतिष्ठानों के साथ ही बैंक व कोषागार भी बंद रहेंगे। गौरतलब है कि प्रदेश में दिवाली के 11 दिन बाद लोकपर्व इगास बग्वाल मनाया जाता है। सरकार का मकसद है कि सभी लोग इस त्योहार को धूमधाम से मनाएं और नई पीढ़ी को भी इस त्योहार से जोड़ें रखे।