पिथौरागढ़/ मुनस्यारी : उत्तराखंड में मौसम ने मंगलवार को अचानक करवट बदली….कुमाऊं में दारमा और व्यास घाटी सहित उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमपात हुआ….जबकि मुनस्यारी के नाचनी क्षेत्र में भीषण ओलावृष्टि हुई जिससे सब्जियों और फलदार पेड़ों को काफी नुकसान हुआ है.
आपको बता दें कि मुनस्यारी सहित आसपास के क्षेत्रों में तापमान में काफी गिरावट आ चुकी है.. मुनस्यारी का न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है…धारचूला की व्यास घाटी के गुंजी क्षेत्र में मौसम सामान्य बना हुआ है आदि कैलास क्षेत्र में हिमपात हुआ है।

वही सोमवार सुबह से सीमांत में उच्च हिमालय से लेकर मध्य हिमालय तक मौसम साफ था और सुबह से धूप खिली थी. वहीं उच्च हिमालय में दोपहर के बाद मौसम का मिजाज बदलने लगा.. मुनस्यारी सहित उच्च हिमालयी भू भाग में बादल छाने लगे और अपरान्ह लगभग साढ़े 3 बजे से मुनस्यारी में वर्षा होने लगी
जानकरी के अनुसार हिमालय की ऊंची चोटियों नंदा देवी, नंदा घूंघट, बृजगंग, राजरंभा, सिदमधार, पंचाचूली, हंसलिंग आदि चोटियों में हिमपात जारी है… मुनस्यारी का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 14 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है…वही चोटियों में हिमपात और मुनस्यारी सहित आसपस के क्षेत्रों में वर्षा होने से तापमान में गिरावट आ चुकी है। जिले के मध्य हिमालयी भू भाग में धूप खिली रही परंतु अपरान्ह के बाद ठंडी हवाएं चलने से तापमान में कमी आई है।