Haldwani News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज हल्द्वानी की एचएमटी फैक्टरी का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि संबंधित स्थल के बेहतर उपयोग के लिए एक मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा… इस दौरान एचएमटी के पूर्व कर्मचारी उनसे मिले और अपनी मांगों को उनके सामने रखा. इसमें 146 कर्मचारियों के 2016 से वीआरएस संबंधित प्रक्रिया को पूरा करने का भी अनुरोध किया गया।
आपको बता दें कि हाल ही में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय ने रानीबाग और हल्द्वानी में स्थित एचएमटी की बहुप्रतिक्षित 45.33 एकड़ भूमि 72 करोड़ दो लाख 10 हजार रुपये की रिजर्व प्राइज पर उत्तराखंड सरकार को हस्तांतरित की थी। राज्य सरकार कई वर्षों से भूमि प्राप्त करने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध कर रही थी.
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मास्टरप्लान बनाकर इस क्षेत्र का विकास किया जायेगा… जिससे यहां के क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिले यही प्राथमिकता है… धामी ने निरीक्षण स्थल पर आयुक्त दीपक रावत एवं जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल एवं सम्बन्धित अधिकारियों से वार्ता कर सम्भावनाओं पर विचार विमर्श किया।