Ramnagar : रामनगर में विदेश भेजने के नाम पर करीब 50 से अधिक लोगों के साथ 45 लाख रुपए से अधिक की ठगी करने का मामला सामने आया है आपको बता दें कि मंगलवार को इस मामले में ठगी के शिकार हुए कई लोगने कोतवाली पहुंचे. इस दौरान लोगों ने कोतवाल को दो ठगों के खिलाफ तहरीर सौंपते हुए कार्रवाई करने की मांग की है
पीड़ित लोगों का आरोप है कि ठगी करने वाला एक युवक रामनगर का है… जबकि दूसरा मध्यप्रदेश का बताया जा रहा है.. वही मामले में ठगी का शिकार हुए लोगों द्वारा रामनगर के जिस व्यक्ति के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी गई थी उस व्यक्ति ने खुद भी ठगी का शिकार होने की तहरीर सौंपते हुए मध्यप्रदेश में रहने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है
आपको बता दें की इस पूरे मामले में कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि इस संबंध में जो भी प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए हैं….उनकी जांच की जा रही है जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.