India vs Pakistan T20 World Cup 2022: मेलबर्न में ‘विराट जीत’…दोगुना हुआ दिवाली का जश्न,

By New31 Uttarakhand

दिल की धड़कनों को थाम देने वाले मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हरा दिया है. विराट कोहली की बेहतरीन पारी के दम पर टीम इंडिया ने जीत दर्ज की. दीवाली के मौके पर टीम इंडिया की इस जीत से खेल प्रेमियों में गजब का उत्साह है… लोग इसे ‘विराट जीत’ का नाम देकर जश्न मना रहे हैं.

आपको बता दें की भारतीय टीम को आखिरी दो ओवरों में 31 रन की जरूरत थी… हारिस रऊफ के डाले 19वें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर कोहली ने दो छक्के लगाये जिससे आखिरी ओवर में लक्ष्य 16 रन का रह गया…. पहली ही गेंद पर हार्दिक पंड्या को मोहम्मद नवाज ने आउट कर दिया..दूसरी गेंद पर दिनेश कार्तिक ने एक और तीसरी गेंद पर कोहली ने दो रन निकाले. चौथी गेंद नोबॉल रही जिस पर कोहली ने छक्का जड़ दिया. अब तीन गेंद में छह रन चाहिये थे. अगली गेंद वाइड रही जिसके बाद बाई के तीन रन बने, लेकिन पांचवीं गेंद पर कार्तिक आउट हो गए. आखिरी गेंद पर एक रन लेकर आर अश्विन ने टीम को जीत दिलाई.

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने बेहतरीन आगाज किया है… मेलबर्न में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने चार विकेट से जीत हासिल की है….इस मैच के आखिरी ओवर ने खेल प्रेमियों की दिल की धड़कने बढ़ा दीं. आखिरी ओवर में जीत के लिए टीम इंडिया को 16 रनों की जरूरत थी और मैच का निर्णय बहुत ही रोमांचक तरीके से आखिरी… गेंद पर हुआ.

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.